Sunday 25 September 2011

81. BALDAU JI KI ARATI


दाऊ जी की आरती


बलदाऊ की आरती कीजै 
कृष्ण कन्हैया को दादा भैया, अति प्रिय जाकी रोहिणी मैया  
श्री वसुदेव पिता सौं जीजै...... बलदाऊ 

नन्द को प्राण, यशोदा प्यारौ , तीन लोक सेवा में न्यारौ 
कृष्ण सेवा में तन मन भीजै .....बलदाऊ

हलधर भैया, कृष्ण कन्हैया, दुष्टन के तुम नाश करैया
रेवती, वारुनी ब्याह रचीजे ....बलदाऊ

दाउदयाल बिरज के राजा, भंग पिए नित खाए खाजा
नील वस्त्र नित ही धर लीजे,......बलदाऊ

जो कोई बल की आरती गावे, निश्चित कृष्ण चरण राज पावे 
बुद्धि, भक्ति  'गिरि'  नित-नित लीजे .....बलदाऊ 


JAI SHRI RADHE

DASABHAS Dr GIRIRAJ nangia
made to serve ; GOD  thru  Family  n  Humanity
Lives, Born, Works = L B W at Vrindaban

No comments:

Post a Comment