Showing posts with label वृन्दावन. Show all posts
Showing posts with label वृन्दावन. Show all posts

Sunday, 3 June 2018

Paise wali । पैसे वाली

Paise wali । पैसे वाली


🌲 पैसे वाली 🌲

🌲संसार में सदा अपने समान
या अपने से कम स्तर वाले
लोगों के सम्पर्क में रहो।
बड़े लोगों के सम्पर्क में
आने से आत्म सम्मान
को ठेस लगेगी ।
एक काम होगा कि,
उनके पास जो सुख सुविधा है,
उन्हें प्राप्त करने की
वासना उदित होगी।

🌲मन में कहीं न कहीं
ये भाव घर करेगा कि
'पैसे वाली होगी तो अपने लिए'।
और यदि किसी कारण से
सम्पर्क में आना ही पड़े तो
ईमानदारी से हृदय में
पूरे पक्की तरह
ये भावना बनाकर रखो कि-
ये हमसे अधिक धनवान है,
श्रेष्ठ है, न हम हैं,
न हमें इनकी बराबरी करनी है ।
इनके साथ सदा जूनियर
बनकर ही रहना है ।
ये थोड़ा कठिन भी है ।
ये लौकिक पक्ष है ।

🌲भजन के पक्ष में सदा
अपने से श्रेष्ठतर
वैष्णव का संग करना चाहिए ।
उसके अधिक भजन व भाव को
देखकर हमें भी वैसा भजन या
भाव प्राप्त करने की इच्छा होगी

🌲एक ही भाव :  लोक में हानिकर । भजन में लाभकारी ।

🙏 समस्त वैष्णव वृंद को मेरा सादर प्रणाम

🐚 ।। जय श्री राधे ।। 🐚
🐚 ।। जय  निताई ।। 🐚

🖋लेखक
दासाभास डॉ गिरिराज
LBW - Lives Born Works at Vrindabn

www.shriharinam.com
संतो एवं मंदिरो के दर्शन के लिये एक बार visit जरुर करें !!
अपनी जिज्ञासाओ के समाधान के लिए www.shriharinam.com/contact-us पर
क्लिक करे।।

Wednesday, 25 October 2017

Dasabhas Lekhni Part 6


🗒🖋🗒🖋🗒🖋🗒🖋🗒🖋🗒
             दासाभास लेखनी
✉️ ✉️ ✉️ ✉️ ✉️ ✉️ ✉️ ✉️ ✉️

💎 भाग 6⃣

1⃣ शिव जीः त्रिलोचना सखी - श्रीगौरदास जी महाराज ने चर्चा में बताया कि श्रीभक्तमाल में श्रीप्रियादास जी श्री नरसी मेहता के चरित्र में गान किया है कि एक वीहड़ में शिवलिंग की उपासना करने पर श्री शिवजी साक्षात प्रकट हुए और नरसी मेहता का हाथ पकड़ कर उन्हें भी श्री रासलीला के दर्शन कराये। वहां पर शिवजी को त्रिलोचना सखी बताया है और उनकी दीपक सेवा का वर्णन है शिवजी ने नरसी मेहता जी को भी दीपक सेवा देते हुए उन्हें सखी नाम दिया है। आदि - आदि। त्रिलोचना सखी की जय हो। ये स्थान जूनागढ़ में है। द्वारका यात्रा में इस स्थान के दर्शन भी करेंगे हम लोग।

2⃣ श्रीकृष्ण जन्म अवसर पर श्रीशिव जी नन्द भवन में दर्शन हेतु गये सम्बन्धी श्री शिवजी की जो-जो लीला प्रचलित है हम श्रवण करते हैं। वह भी श्रीमद्भागवत चै. च.। गोपाल चम्पू में नहीं है .

3⃣ किसी बात का अभिमान नहीं है यही सबसे बड़ा अभिमान है.

🔔 ।। जय श्री राधे ।। 🔔
🔔 ।। जय निताई  ।। 🔔

🖋लेखक
दासाभास डॉ गिरिराज नांगिया
LBW - Lives Born Works at Vrindabn

Monday, 24 July 2017

कितना उचित है अपने ठाकुर जी को टोकरी में लेकर घूमना

क्या अपने ठाकुर जी को तो टोकरी में लेके घूमना चाहिए ?





http://www.youtube.com/user/hemangnangia 
दासाभास डा गिरिराज नांगिया, वृन्दावन धाम द्वारा आध्यत्मिक और भक्ति भाव सम्बन्धी जिज्ञासाओं का जन साधारण की भाषा में समाधान और रसिक भैया कृष्णदास भूटानी (सिरसा वाले) के सुमधुर भजनों का अनमोल संग्रह और लगभग प्रतिदिन अपडेट होने वाला youtube चैनल। आज ही सब्सक्राइब करें और आनंद प्राप्त करें।

Friday, 26 August 2016

नंदोत्सव 26 अगस्त, 2016

🐚 ॥ जय श्री राधे ॥ 🐚
🐚 ॥ जय निताई ॥ 🐚


दासाभास डा गिरिराज नांगिया
LBW - Lives Born Works at vrindabn

Monday, 23 May 2016

मांगना । देना



✅ मांगना । देना ✅

▶ जब हम किसी से कुछ चाहें तो
▶ उसे प्रसन्न करना
▶ उससे कुछ जान पहचान बनाना
▶ उसके प्रति अपराध न करना

▶ आदि आदि कुछ नियम या चेष्टायें रखनी ही पड़ती हैं । और वो कुछ दे भी देता ह

▶ लेकिन जब कोई देना चाहे तो
▶ वह फिर अकारण ही दे देता है विचार किये बिना ।

▶ जेसे कृपा । यदि हम लेना चाहें तो
▶ भजन
▶ नाम जप
▶ आदि बहुत कुछ ह करने को

▶ और प्रभु देने पर उतारू हो जाएँ तो
▶ माधाइ ने मारा । खून भी आ गया । फिर भी नित्यानंद प्रभु ने कृपा कर ही दी

▶ अतः लगे रहो । कृपा भी सर्वतंत्र स्वतंत्र है । पता नही कब वो बांटने पर उतारू हो जाए । उनकी कृपा की ▶ बाट जोहते हुए भजन करते रहो

▶ समस्त वैष्णवजन को सादर प्रणाम

🐚 ॥ जय श्री राधे ॥ 🐚
🐚 ॥ जय निताई  ॥ 🐚

 मांगना । देना ! http://shriharinam.blogspot.in/

 मांगना । देना ! http://shriharinam.blogspot.in/

 मांगना । देना ! http://shriharinam.blogspot.in/


Saturday, 21 May 2016

श्रीराधारमण लाल जू का प्राकट्य

✅ श्रीराधारमण लाल जू का प्राकट्य ✅

▶ जय श्री राधे

▶ आज श्री राधारमण जू का प्राकट्य दिवस है  । आज यहां मंदिर में श्री राधारमण जी का अद्भुत अभिषेक होता है । यह अभिषेक ठीक वैसे ही होता है जैसे जन्माष्टमी के दिन होता है ।

▶ श्री गोपाल भट्ट जी के पास शालिग्राम शिला के रूप में श्री राधारमण जी थे