Showing posts with label भोग. Show all posts
Showing posts with label भोग. Show all posts

Thursday, 27 October 2016

Chinmay Prasad

Chinmay Prasad


​​​​✔  *चिन्मय प्रसाद*    ✔ 

▶ प्रसाद में चिन्मयता तभी आती है, जब
उसे प्रभु ने स्वीकार कर पा लिया हो !

▶ और स्वीकार तभी होता है, जब
पूर्ण शुद्धता एवं मर्यादा का पालन करते हुए
भाव, श्रद्धा व शास्त्रानुसार बनाया हो

▶ अन्यथा वह भी राजसिक, तामसिक, गुणों
से युक्त एक पदार्थ ही है

▶ प्रसाद चिन्मय है या नहीं, यह पता न होने
पर प्रसाद का एक कण लेकर प्रणाम करना चाहिए

▶ चिन्मय है तो ठीक, नहीं तो दुष्प्रभाव
बहुत कम होगा

🖊 लेखक
दासाभास डा गिरिराज नांगिया
LBW - Lives Born Works at vrindabn

Thursday, 23 June 2016

सूक्ष्म सूत्र / गागर में सागर भाग 9

⚱⚱⚱⚱⚱⚱⚱⚱⚱⚱
सूक्ष्म सूत्र / गागर में सागर
🏺🏺🏺🏺🏺🏺🏺🏺🏺🏺

 🔮 भाग 9

💡भगवान को प्रसन्न करने की
चेष्टा करनी चाहिए, वे तो सदा-
सर्वदा तैयार खड़े रहते हैं
निष्कपट जीवो को अपनाने के लिए
और हम नासमझ है कि
भागते रहते हैं संसार के लोगों को
प्रसन्न करने के लिए
उनकी चाटुकारिता करते हुए.

💡जैसे वायु सर्वत्र है परंतु
उसे अनुभव करने के लिए
पंखा लगाना पड़ता है.
ऐसे ही भगवान सर्वत्र हैं
उनको अनुभव करने के लिए
मंदिर में उनका श्री विग्रह
स्थापित करना पड़ता है.

💡किसी वैष्णव को कोई भी पदार्थ
ठाकुर को भोग रखने के पश्चात ही
ग्रहण करना चाहिए.
बिना तुलसी के ठाकुर कुछ भी
स्वीकार नहीं करते.
ठाकुरजी के सम्मुख रखकर ही
भोग में तुलसी डालने का विधान है.
रसोई से भोग में तुलसी डालकर
ले जाना अनुचित है.

🐚 ॥ जय श्री राधे ॥ 🐚
🐚 ॥ जय निताई  ॥ 🐚


🖊  लेखक
दासाभास डा गिरिराज नांगिया 
LBW - Lives Born Works at vrindabn

💬 फेसबुक पर https://www.facebook.com/dasabhasgirirajnangia
💻 अधिकृत फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/ShriHarinamPress
💻 अधिकृत ब्लॉग : http://www.shriharinam.blogspot.in
🖥 वेबसाइट : http://harinampress.com/
📽यूट्यूब चैनल  : https://www.youtube.com/channel/UCP1O_g-hYWlSJVkRiko0qwQ
🎤 वौइस् नोट्स : http://YourListen.com/Dasabhas