Showing posts with label दर्शन. Show all posts
Showing posts with label दर्शन. Show all posts

Wednesday, 14 December 2011

164. BHAGVAN ME MAN


BHAGVAN ME MAN

भगवान में मन को लगाओ

और कुछ करो न करो
केवल भगवान में मन को लगा लो बस हो गया काम |
यह वाक्य बहुत लोग कहते-सुनते हैं | अच्छा भी लगता है 
और सार का सार भी है |

यह ठीक ऐसी है, जैसा कोई कहे कि
और कुछ करो न करो केवल दो-चार करोड़ रूपए एक बार तुम्हारे पास 
हो जाएँ-बस हो गया काम |

जैसे बिना कुछ करे-धरे दो-चार करोड़ रूपए हमारे पास हो नहीं सकते, 
उसी प्रकार कुछ करे-धरे बिना भगवान में मन लग नहीं सकता 

भगवान में मन लगाने के जो उपाए, जो साधन 
भजन, कीर्तन, सेवा, दर्शन, 
वैष्णव सेवा, अघ्ययन नाम जप, माला, करने ही पड़ेंगे-तभी मन लगेगा 

और मन भी लगते-लगते लगेगा - अतः लगे रहो
वाक्यों में मत उलझो l न इधर के रहोगे न उधर के .

JAI SHREE RADHE

DASABHAS Dr GIRIRAJ nangia
made to serve ; GOD  thru  Family  n  Humanity
Lives, Born, Works = L B W at Vrindaban