Showing posts with label सात्विकता. Show all posts
Showing posts with label सात्विकता. Show all posts

Wednesday, 12 October 2016

कार्तिक व्रत


 ❗कार्तिक व्रत❗

🌿     कार्तिक मास को दामोदर मास भी कहते हैं l इस मास में विशेष व्रत नियम ग्रहण करना और उसे निभाना भी भक्ति का एक अंग हैं l यह दामोदर मास आदर पूर्वक थोड़े से भजन नियम को बहुत मानकर भगवान की बड़ी भारी अमूल्य भक्ति सम्पति को प्रदान कर देता है l

🌿      एक माह के लिये कुछ नियम लेने चाहिए जिनसे भजन निष्ठा में वृद्धि हो l और हम एक और सोपान चढ़ने में सफल हो सके l

1⃣ यथा सम्भव वृन्दावन या राधा कुण्ड में वास l

2⃣ नाम की संख्या में वृद्धि और प्रतिदिन कुण्ड स्नान यमुना स्नान या परिक्रमा का नियम ले l

3⃣ बाहर रहने वाले मानसिक रूप से प्रतिदिन वृन्दावन आएं l

4⃣ आँगन में तुलसी जी विराजमान कर 108 परिक्रमा करें l

5⃣ किसी सद्ग्रन्थ का प्रतिदिन पाठ l

6⃣ यथा सम्भव हल्का सात्विक आहार ले l

7⃣ एकादशी व्रतों का निष्ठा सहित पालन करे l केवल भूखा रहना या कुछ न खाने का नाम एकादशी नहीं है l

    🍓सात्विकता रखकर अधिकाधिक नाम भजन करना एकादशी व्रत है l🍓

 🖊 लेखक
दासाभास डा गिरिराज नांगिया 
LBW - Lives Born Works at vrindabn



Monday, 4 July 2016

सूक्ष्म सूत्र गागर में सागर भाग 15

⚱⚱⚱⚱⚱⚱⚱⚱⚱⚱
सूक्ष्म सूत्र / गागर में सागर
🏺🏺🏺🏺🏺🏺🏺🏺🏺🏺

 🔮 भाग 15

💡 जिन्होंने कभी प्रत्यक्ष में
ठाकुर सेवा नही की है
अंग-राग नही किया,
ठाकुर को वस्त्र नही धराये
श्रृंगार नही किया
मन्दिर नही बुहारा-
उनका मानसी सेवा में
प्रवेश कैसे होगा
यह सन्देहास्पद ही है.

💡 सात्विकता से अर्जन किया गया धन
आवश्यक जरूरतों के साथ-साथ
परोपकार और दान में खर्च होता है.
राजसिकता से प्राप्त धन अत्यधिक
भोग, दिखावे, और अय्याशी में
खर्च होता है और
तामसिकता से प्राप्त धन
परपीड़ा, जुआ,नशा, मुकदमा,
रिश्वत और रोग में खर्च होता है.

💡 समस्या की बजाय
समाधान
पर फोकस करें
यदि हम समाधान का हिस्सा
नही है
तो सच मानिये
सबसे बड़ी समस्या हम स्वंय है.

🐚 ॥ जय श्री राधे ॥ 🐚
🐚 ॥ जय निताई  ॥ 🐚

🖊 लेखक
दासाभास डा गिरिराज नांगिया 
LBW - Lives Born Works at vrindabn



💬 फेसबुक पर https://www.facebook.com/dasabhasgirirajnangia
💻 अधिकृत फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/ShriHarinamPress
💻 अधिकृत ब्लॉग : http://www.shriharinam.blogspot.in
🖥 वेबसाइट : http://harinampress.com/
📽यूट्यूब चैनल  : https://www.youtube.com/channel/UCP1O_g-hYWlSJVkRiko0qwQ
🎤 वौइस् नोट्स : http://YourListen.com/Dasabhas
📢 ट्विटर पर : https://twitter.com/dasabhas_vbn