Showing posts with label श्री कृष्ण की पूजा. Show all posts
Showing posts with label श्री कृष्ण की पूजा. Show all posts

Thursday, 27 September 2012

251. shraddhaa


श्रद्धा 

श्री कृष्ण - प्रेम प्राप्त करने की प्रथम सीढी है श्रद्धा
अनेक प्रकार की श्रद्धा का वर्णन शास्त्र में मिलता है

श्री कृष्ण की पूजा करने से समस्त देवताओं की पूजा 
हो जाती है, किसी और की पूजा की कोई आवश्यकता ही
नहीं रह जाती है

जैसे पेड़ की जड़ में जल देने से उस पेड़ के ताना, शाखा, फूल, फल
सब तृप्त हो जाते हैं, सबको अलग-अलग जल देने की ज़रुरत नहीं है

-ऐसी यह श्रद्धा ही कृष्ण प्रेम प्राप्ति की प्रथम सीढ़ी है
इस श्रद्धा के बाद-
साधुसंग
भजन करना
अनर्थों की समाप्ति
निष्ठा
रूचि
आसक्ति
भाव
एवं अंत में प्रेम की प्राप्ति हो जाती है
JAI SHRI RADHE
DASABHAS Dr GIRIRAJ NANGIA