Showing posts with label श्री कृष्ण जन्माष्टमी. Show all posts
Showing posts with label श्री कृष्ण जन्माष्टमी. Show all posts

Wednesday, 24 August 2016

श्री कृष्ण जन्माष्टमी

*श्री कृष्ण जन्माष्टमी*

▶इस बार 25 अगस्त को यह उत्सव है।श्री कृष्ण का जन्म नहीं है। जन्मदिन है 5242वां।

▶आज के दिन श्री कृष्ण विग्रह या घर में विराजमान ठाकुर का पंचामृत आदि द्वारा अभिषेक किया जाता है।

▶विशेष भोगराग होता है। उत्सव होता है। व्रत होता है आदि आदि। दूसरे दिन नंद महोत्सव के रूप में बधाई गायन,  खूब खीर पूरी पकवान आदि का भोग एवं आनंद महोत्सव होता है।

▶जन्माष्टमी के दिन व्रत रखने की भी परम्परा है।कुछ वैष्णव तो अभिषेक से पूर्व तक व्रत रखते हैं अर्थात अन्न या जल भी ग्रहण नहीं करते हैं और अभिषेक के पंचामृत को लेकर व्रत को विश्राम दे देते हैं।