Showing posts with label Svatantrata. Show all posts
Showing posts with label Svatantrata. Show all posts

Sunday, 6 August 2017

Svatantrata

Svatantrata

स्वतंत्रता 🚩🚩🚩🚩🚩

🚩स्व माने अपना । तंत्र माने शासन ।
अर्थात अपने ऊपर अपना शासन । जेसे आज 15 अगस्त के दिन भारत से अंग्रेजों का शासन हट कर अपना अर्थात भारतीयों का शासन प्रारम्भ हुआ ।

🚩हमारे भगवान श्री कृष्ण सर्वतंत्र स्वतंत्र हैं । अर्थात उनके ऊपर किसी का भी किसी प्रकार का शासन नहीं है ।

🚩अपितु अपने ऊपर उनका अपना ही शासन है वह जो चाहते हैं कर सकते हैं । यहां तक कि वह कान से खा सकते हैं और मुख  से सुन सकते हैं । उनके ऊपर कोई भी बंधन, नियम, सीमा नहीं है वे परम स्वतंत्र हैं ।

🚩हम जीव उन्ही का ही अंश है । हम परम स्वतंत्र नहीं है । हम अणु स्वतंत्र हैं ।

🚩कुछ ऐसा समझें कि वे अनलिमिटेड स्वतंत्र हैं और हमलोग लिमिटेड स्वतंत्र हैं । हम स्वतंत्र अवश्य हैं ।

🚩यदि हम स्वतंत्र नहीं होते तो हमें कुछ आदेश पालन करने के लिए और कुछ आदेश न करने के लिए नहीं दी जाते ।

🚩जैसे कि पशु । पक्षिओं के पालन करने के लिए पशुओं को कोई आज्ञा नहीं दी जाती ।