Showing posts with label धन प्राप्त. Show all posts
Showing posts with label धन प्राप्त. Show all posts

Wednesday, 28 June 2017

Paisa Mara Gaya

पैसा मारा गया


✔  *पैसा मारा गया*    ✔

▶ यह वाक्य तो ऐसा ही है जैसे पुत्र मारा गया या मर गया, पिता जी मर गए, माता जी मर गए, पति पत्नी भाई बंधु आदि आदि ।

▶ इनके मरने पर हम महिने 2 महीने 4 महीने 6 महीने में इनको भूल जाते हैं । और अपने जीवन को दोबारा से व्यवस्थित कर देते हैं  , मरने वाले के बिना ।

▶ लेकिन जीवन में हमारा पैसा भी कभी कभी मारा जाता है । वह दो लाख 20 लाख 50 लाख कितना भी हो सकता है ।

▶ हम कह तो देते हैं । मारा गया । लेकिन कहीं ना कहीं हमें यह उम्मीद लगी रहती है कि शायद मिल जाए ।

▶ और शायद मिल जाए की स्थिति यदि सामान्य हो तो तो ठीक है कभी-कभी यह स्थिति असामान्य हो जाती है और हम गए हुए धन को, गए हुए पैसे को पुनः प्राप्त करने में ही अपने जीवन को लगा़ देते हैं ।